9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के तथ्य जानें ! International Day of the World's Indigenous Peoples
9अगस्त ( विश्व आदिवासी दिवस ) जय जोहार , जय आदिवासी
International Day of the World's Indigenous Peoples
सर्वप्रथम आदिवासी दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका में 1982 में मनाया गया था। इस दिन से ही विश्व आदिवासी दिवस की शुरुआत हुई थी।
आदिवासी शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हैं “आदि” और “वासी” जिसका अर्थ होता हैं "निवासी या मूलनिवासी"।
आदिवासियों का प्रसिद्ध नारा " जय जोहार " का नारा है जिसका अर्थ सभी का कल्याण करने वाली प्रकृति की सदैव जय हो । अतः आदिवासियों का प्रकृति के प्रति स्नेह को यह नारा भली-भांति परिभाषित कराता है
भारत में तक़रीबन 8 प्रतिशत जनसँख्या आदिवासी हैं। 8 प्रतिशत यानी करीब 10 करोड़। तथा राजस्थान में आदिवासी वर्ग के लोगों की संख्या राजस्थान की कुल आबादी का 12.6% यानी करीब 86 लाख है.।
09 अगस्त को पूरा विश्व The International Day of the World's Indigenous Peoples भारत मे इसे "विश्व आदिवासी दिवस" के तौर पर मनाता है फिर भी भारत के संविधान में Indigenous शब्द को अभी तक नही जोड़ा गया यानी भारत में आदिवासी समुदाय की सम्पूर्ण पहचान ही उनसे छिपा दिया गयी ।
भारत के आदिवासियों के लिए भारत का संविधान अच्छा तो है लेकिन परिपूर्ण नही है । क्योकि अनुच्छेद 342 ,366 ,24 में उन्हें केवल अनुसूचित जनजाति के तौर पर चिन्हित किया गया । उन्हें इस देश का मूल यानी Aboriginal Tribe या Indigenous हिंदी में #आदिवासी के रूप में उनको शामिल नही किया । संविधान के अनुच्छेद 342 , 366 और 24 में भारत के उन जातियों को उनका पूर्ण पहचान देकर संविधान को पूरा किया जाना चाहिए । तभी भारत के आदिवासी अपने जल ,जंगल और जमीन का वास्तविक मालिक बनेगा वरना वे कभी इस देश के मालिक नही बन सकते ।
भारत के संविधान बनने के पूर्व इस देश में आदिवासियों की गिनती अबोरिजनल ट्राइब ,एनिमिस्ट ,ट्राइब आदि के रूप में था । लेकिन जब भारत का संविधान बना तब उनको अनुसूचित जनजाति के रूप में उनको शामिल किया गया । क्या अनुसूचित जनजाति या ST कोई जाति है या धर्म ? फिर उनको उनके मूल पहचान के साथ उनको भारत में नही प्रस्तुत किये जाने के पीछे कोई बड़ा कारण रहा होगा ? या कुछ लोगो का स्वार्थ ? यह एक बहस का विषय है और इसपर खुलकर बात होनी चाहिए। शायद हमारे ST सांसद और विधायकों को इस विषय की अच्छी समझ नही है वरना अपने मूल पहचान के लिए सदन में उनकी आवाज जोर शोर से सुनाई देती।
आईये जानते हैं कुछ जनजातियों के बारे में :-
देश के प्रमुख आदिवासी समुदायों में बोडो, भील, उरांव, परधान, खासी, सहरिया, संथाल, मीणा, जाट, गोंड, मुंडा, खड़िया, हो, बिरहोर, पारधी, आंध, मल्हार कोली, टाकणकार, टोकरे कोली और महादेव कोली आदि आदिवासी समुदाय शामिल हैं
भारतीय संविधान में आदिवासी जाति के लिए अनुसूचित जनजाति शब्द इस्तेमाल किया गया।
आदिवासी समुदाय प्राचीन समय से ही जमीन और जंगल से जुडा हुआ है तथा प्रकृति पूजा को विशेष महत्व देते हैं तथा लेकिन कुछ जनजातीय समुदायों ने धीरे-धीरे कबीलों फिर गांवों फिर शहरीकरण को स्वीकार कर लिया है लेकिन आदिवासीयत के मूल्यों को बरकरार रखे हैं
जैसे हिंदू अपनी पहचान के लिए लाल या भगवा रंग का ध्वज लगाते हैं, उसी प्रकार आदिवासी लोग अपने घरों और कबीलों में खास तरह का झंडा लगाते हैं, जो अन्य धर्मों के झंड़ों से एकदम अलग होता है. आदिवासी किसी मूर्ति के बजाय जीव-जंतुओं, नदियो, खेत और पर्वत आदि प्राकतिक चीजों की पूजा करते हैं।
आदिवासी सैकड़ों सालों से जल, जंगल और जमीन के सहारे खुली हवा में अपना जीवन जीते रहे हैं। आदिवासी समुदाय के बारे में ये माना जाता है कि वह दूसरे समुदाय की अपेक्षा अपनी स्वतंत्रता व अधिकारों को लेकर ज्यादा संवेदनशील रहा है। इसीलिए वह बाकी चीजों को खोने की कीमत पर भी आजादी के एहसास को बचाने के लिए लड़ता और संघर्ष करता रहा है।
आदिवासी नायक बिरसा मुंडा:-
बिरसा मुंडा मूल रूप से बिहार के उलीहातू गांव-जिला रांची से थे। बिरसा आदिवासियों ने सामाजिक और आर्थिक शोषण का खुलकर विरोध किया था।बि
बिरसा अपने समय के भगतसिंह थे जिनसे सरकार सबसे ज्यादा घबराती थी।
बिरसा ने अपने छोटे से जीवन में अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों को एकत्रित कर विद्रोह का बीजारोपण किया ।बिरसा मुंडा से पहले जितने भी विद्रोह हुए वह जमीन बचाने के लिए हुए। लेकिन बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उलगुलान किया।
पहला, जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनो की रक्षा के लिए। दूसरा, नारी की रक्षा और सुरक्षा । तीसरा, समाज की संस्कृति की मर्यादा को बनाये रखना ।
1894 में सभी मुंडाओं को संगठित कर बिरसा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आन्दोलन चलाया। 1895 में उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गई।
1897 में बिरसा और उनके चार सौ साथियों ने तीर कमानों से खूंटी थाने पर धावा बोला। जंगलों में तीर और कमान उनके सबसे कारगर हथियार रहे हैं।
4 फरवरी 1900 को जराई केला के रोगतो गांव के सात मुंडाओं ने 500 रुपये इनाम के लालच में सोते हुए बिरसा को खाट सहित बांधकर बंदगांव लाकर अंग्रेजों को सौंप दिया। अदालत में बिरसा पर झूठा मुकदमा चला और उसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया।
वहां उन्हें अंग्रेजों ने धीमा जहर दिया, जिससे 9 जून 1900 को बिरसा की मृत्यु हो गई। अंग्रेजों ने यह संदेश देने की कोशिश की उनकी मृत्यु स्वभाविक हुई, क्योंकि बिरसा की मौत की बजाय हत्या की खबर फैलती तो आदिवासियों के गुस्से को रोक पाना असंभव हो जाता।
राजस्थान के प्रमुख आदिवासी समुदाय :-
✓ मीणा/मीना :-
मीणा जनजाति जनसंख्या के आधार पर राज्य की सबसे बड़ी व शिक्षित जनजाति है, जिनका मूल स्थान जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर आदि जिलों में रहा है ।
मीणा का शाब्दिक अर्थ 'मत्स्य' या 'मछली' है।
मीणा का पवित्र गणचिन्ह" नरमछली " है
मीणा स्वयं को मीन भगवान 'मस्यावतार' का वंशज मानते है।
इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने मीणाओं का मूल निवास 'अजमेर से आगरा'तक फैली हुई काली खोह पर्वतमाला' को माना है। कैम्ब्रिज हिस्ट्री ऑफ इण्डिया के अनुसार मीणा वह जनजाति है जिसमें द्रविड़ों से पूर्व के समूह का रक्त है।
राजस्थान में मीणा जनजाति का अधिकांश क्षैत्रो का स्वामित्व या अधिकार था
1207 ई. में कोकिल देव ने आमेर में मीणाओं को परास्त कर अपनी राजधानी बनाया लेकिन कुछेक साक्ष्य कहते हैं कि मीणाओं ने यह क्षैत्र कोकिल देव को सहर्ष दिया था और यही कारण है की जयपुर में जब भी कोई नए राजा का राज्याभिषेक किया जाता, तो सर्वप्रथम उसका राजतिलक मीणा जनजाति के सरदार द्वारा उसके खून से किया जाता था।
जैन मुनि मगर सागर द्वारा लिखित मीणाओं के ग्रंथ में मीणाओं के 5200 गोत्रों का उल्लेख मिलता है जिन्हें 24 खेंमें में विभाजित किया है।
लेकिन राज्य में मुख्यतः मीणाओं को दो भागों (जमींदार मीणा व चौकीदार मीणा) में विभाजित किया गया है।
राज्य के उत्तर-पूर्व के मीणा अपने को उच्च वर्ग का मानते हैं तथा दक्षिण भाग के मीणाओं को निम्न वर्ग का मानते हैं।
मीणाओं की दो भागों में विभाजित उपजातियाँ हैं-
1. जमींदारमीणा:- रियासत काल में कृषि कार्य के लिए प्रसिद्ध थे।
2. चौकीदारमीणा :--राजाओं के खजानों की चौकीदारी के लिए प्रसिद्ध थे। क्योंकि मीणा लोग रजवाड़ों की विश्वसनीय व्यक्ति हुआ करते थे। चौकीदार मीणा लाल जड़ियों वाला साफा बाँधते हैं और हाथ में लाठी रखते हैं। इनकी स्त्रियाँ लाल रंग की लूगड़ी, घाघरा और काँचली के साथ कलाई से लेकर भुजा तक लाख का चूड़ा पहनती है।
✓ मीणाओं का विद्रोह :-
राजस्थानी राज्यों के प्रशासन में अंग्रेजी हस्तक्षेप शुरू होने के बाद अंग्रेजों ने मीणा जाति को भी कमजोर करने के प्रयास
शुरू किये।
मीणाओं की दिलेरी तथा अनुशासन देखकर अंग्रेजों में भय उत्पन्न हो गया। सुपरिण्टेण्डेण्ट ऑफ मीणा डिस्टिक
मेर क्षेत्र आदि शासकीय इकाइयाँ मीणाओं पर अंकुश रखने के लिए बनाई गई। कर्नल टॉड ने टॉडगढ़ बनाकर वहाँ सेना
रखी।
1815ई में खैराड़ के मीणों के लिए देवली में सैनिक छावनी स्थापित की गई। नई व्यवस्था के प्रति अपना रोष प्रकट
करने के लिए 1851 में उदयपुर राज्य के जहाजपुर परगने के मीणों ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था।
प्रशासनिक सुधारों के नाम पर जनता से धन वसूली की प्रतिक्रया के फलस्वरूप बहुसंख्यक मीणा समुदाय ने उपद्रव का रास्ता अपनाया।
विद्रोही मीणों ने न केवल राजस्व अधिकारियों व महाजनों (बनियों) को लूटा बल्कि समीप स्थित अजमेर-मेरवाड़ा के अंग्रेजों के प्रान्त पर भी धावे मारें।
मेहता अजीतसिंह को विद्रोही मीणों के दमन के कठिन कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से हाकिमनियुक्त किया। वह उदयपुर से एक सेना लेकर रवाना हुआ। इनके अतिरिक्त भीम पल्टन व एकलिंग पल्टन के सिपाही दो
तोपों सहित इस सेना के साथ जोड़े गए। राज्य सेना के लगभग 57 सिपाही इस अभियान में मारे गए।
दिसम्बर, 1854 में एजेन्ट टू गवर्नर जनरल इन राजपूतान, मेवाड़ का पॉलिटिकल एजेन्ट व हाड़ौती का पॉलिटिकल एजेन्ट
संयुक्त रूप से सेना सहित जहाजपुर पहुंचे तथा जहाजपुर व ईटोदा में एक महिने तक रुके रहे। जनवरी, 1855 के अन्त तक मीणा इस सेना के समक्ष आत्मसमर्पण के लिए बाध्य हो गए थे।
भविष्य में मीणों का सामना करने के उद्देश्य से फरवरी, 1855 में जयपुर, अजमेर, बूंदी एवं मेवाड़ की सीमाओं पर स्थित देवली में एक सैनिक छावनी स्थापित की।
मीणों पर नियमित निगरानी रखने के ध्येय से छावनी के आस-पास पुलिस थाने भी स्थापित किए गए। इस प्रकार मीणों का विद्रोह दबाया जा सका।
1857 से 1860 के दौरान 40वीं देवली रेजीमेन्ट अथवा 'मीणा बटालियन' के नाम से जानी जाती रही। 1921 में उनके स्थान
पर मीणा कॉर्पस की स्थापना की गई। पुनः जनवरी, 1860 में जहाजपुर के मीणों ने विद्रोह कर दिया।
महाराणा ने 29 जनवरी,1860 को चन्दसिंह के नेतृत्व में जहाजपुर की ओर से एक सेना भेजी। भारी संख्या में मीणों को बन्दी बनाया गया तथा 6 लोगों को तोप से उड़ा दिया गया था।
1871 ई. के अपराधी जाति अधिनियम द्वारा मीणा जाति के सभी व्यक्तियों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया। उन्हें निर्धारित समय पर थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तथा इधर-उधर जाने के लिए अनुज्ञा-पत्र (Licence)
प्राप्त करना आवश्यक था।
इन नियमों का उल्लंघन करने पर तीन वर्ष की कैद एवं 500 रु. जुर्माना देना पड़ता था। बालकों व महिलाओं पर भी ये नियम लागू थे। इस प्रकार जहाजपुर का मीणा विद्रोह अन्तिम रूप से नियंत्रित हो गया था।
मीणा आंदोलन (सन् 1924-1952) :-
जयपुर अलवर क्षेत्र में मीणों की संख्या अधिक थी। 1924 ई. में भारत सरकार ने 'क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट' तथा
जयपुर राज्य जरायम पेशा कानून-1930 (दादरी अधिनियम) लागू किया।
इन कानूनों के तहत सभी मीणा स्त्री-पुरुषों को
रोजाना थाने पर हाजरी देने के लिए पाबन्द किया गया। 1924 ई. के 'अपराधी जाति अधिनियम' का मीणा समाज के प्रबुद्धसकट लोगों ने विरोध किया।
अतः छोटूराम, लक्ष्मीनारायण झरवाल, महादेवराम, जवाहरराम, आदि मीणों ने 'मीणा जाति सुधार पोल कमेटी' का गठन किया। 1933 ई. में 'मीणा क्षेत्रीय सभा' की स्थापना हुई। इस सभा ने जयपुर राज्य से जरायम पेशा प्रदान
कानून समाप्त करने की मांग की।
1942 ई. में दिल्ली में 'अखिल भारतीय मीणा क्षेत्रीय महासभा' का अधिवेशन हुआ
जिसमें जयपुर से भंवरलाल, बिरधीचन्द तथा सूथालाल मीणा ने भाग लिया। इस सम्मेलन में अपराधी जाति अधिनियम
का विरोध किया गया तथा मीणा समाज में प्रचलित कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया।
1944 ई. में मुनि मगनसागर ने मीनपुराण लिखकर मीणा जाति को उसके प्राचीन गौरव का आभास कराया। अप्रैल, 1944 में जैन मुनि मगनसागरजी की अध्यक्षता में नीमकाथाना क्षेत्र में एक सम्मेलन हुआ और 'जयपुर राज्य मीणा सुधार समिति' का गठन हुआ।
✓ भील जनजाति :-
भील जनजाति राजस्थान की सबसे प्राचीन व दूसरी प्रमुख जनजाति है यह जनजाति उदयपुर (सर्वाधिक), सिरोही जिलों में निवास करती है।
भील शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के 'भिल्लू' शब्द से मानी जाती हैं
जिसका तात्पर्य 'धनुष' से है। भील शब्द का शाब्दिक अर्थ 'तीर चलाने वाला' होता है। भील स्वयं को महादेव शिव की:संतान मानते हैं।
भीलों का त्याग एवं स्वामीभक्ति अनोखी मिसाल माना जाता है। इसलिए ही मेवाड़ के राज चिह्न जो चित्तौड़ दुर्ग में स्थित है उसमें एक ओर राजपूत राजा और दूसरी ओर भील राजा 'पूंजा' का चित्र अंकित है।
महाराणा प्रताप भी स्वयं भीलों के कबीलों में पले बढ़े हुए थे तथा आदिवासी से उनका विशेष सम्बन्ध था । महाराणा प्रताप ने अपने जीवन के अधिकांश समय भीलों के साथ बिताए यही कारण है की भीलों ने महाराणा प्रताप के लिए अकबर से लोहा लिया था परन्तु महाराणा प्रताप को सकुशल रखा ।
प्राचीन काल में मेवाड़ महाराणा का राज्याभिषेक भील राजा स्वयं अपने खून से करता था।
वस्त्रों के आधार पर भीलों को दो भागों में विभक्त किया गया है-
1. लंगोटिया भील 2. पोतीदा भील
English Translation:-
9 August (World Tribal Day)
The first Tribal Day was celebrated in the United States in 1982. World Tribal Day started from this day itself.
The word Adivasi is made up of two words "Adi" and "Vasi" which means "resident or native".
About 8 percent of the population in India is tribal. 8 percent i.e. about 10 crores. And the number of tribal people in Rajasthan is 12.6% of the total population of Rajasthan i.e. about 86 lakhs.
The International Day of the World's Indigenous Peoples celebrates it as "World Tribal Day" in India on 09th August, yet the word Indigenous has not been added to the Constitution of India, that is, the complete identity of the tribal community in India is from them. been hidden.
For the tribals of India, the constitution of India is good but not perfect. Because in Article 342, 366, 24 they were marked only as Scheduled Tribes. They were not included in the original of this country i.e. Aboriginal Tribe or Indigenous Hindi as #Adivasi. The Constitution should be fulfilled by giving full identity to those castes of India in Articles 342, 366 and 24 of the Constitution. Only then the tribals of India will become the real owner of their water, forest and land, otherwise they can never become the owner of this country.
Before the constitution of India, the count of tribals in this country was in the form of Aboriginal tribe, animist, tribe etc. But when the Constitution of India was made, they were included as Scheduled Tribes. Is ST or ST any caste or religion? Then there must have been some big reason behind them not being presented in India with their original identity? Or the selfishness of some people? This is a matter of debate and should be discussed openly. Perhaps our ST MPs and MLAs do not have a good understanding of this subject, otherwise their voices would have been heard loudly in the House for their original identity.
Let us know about some tribes :
The major tribal communities of the country include Bodo, Bhil, Oraon, Pardhan, Khasi, Sahariya, Santhal, Meena, Jat, Gond, Munda, Khadia, Ho, Birhor, Pardhi, Andh, Malhar Koli, Takankar, Toke Koli and Mahadev Koli etc. community involved
The term 'Scheduled Tribe' was used for the tribal caste in the Indian Constitution.
The tribal community has been associated with the land and forest since ancient times and attaches special importance to nature worship and but some tribal communities have gradually accepted the tribes then villages and urbanization but have retained the values of tribalism.
Just as Hindus wear a red or saffron-coloured flag to mark their identity, tribal people put up a special type of flag in their homes and tribes, which is completely different from the flags of other religions. The tribals worship natural things like animals, rivers, fields and mountains instead of any idol.
The tribals have been living their life in the open air with the help of water, forest and land for hundreds of years. It is believed about the tribal community that it has been more sensitive about its freedom and rights than the other community. That is why he has been fighting and struggling to save the feeling of freedom even at the cost of losing everything else.
Tribal hero Birsa Munda :-
Birsa Munda was originally from Uliha village-District Ranchi of Bihar. The Birsa tribals had openly opposed social and economic exploitation.
Birsa was the Bhagat Singh of his time, whom the government used to fear the most.
Birsa planted the seeds of rebellion against the British in his short life by mobilizing the tribals. All the revolts that took place before Birsa Munda were to save the land. But Birsa Munda overcame three goals to achieve.
First, to protect the resources like water, forest, land. Second, the protection and security of women. Third, maintain the dignity of the culture of the society.
In 1894, by organizing all the Mundas, Birsa started a movement for waiver of rent from the British. In 1895, he was arrested and sentenced to two years' imprisonment in the Hazaribagh Central Jail.
In 1897, Birsa and his four hundred companions attacked the Khunti police station with arrows. In the jungles, arrows and bows have been their most effective weapons.
On 4 February 1900, seven Mundas of Rogto village of Jarai Kela, in the greed of 500 rupees reward, tied Birsa with a cot and brought him to Bandgaon and handed him over to the British. Birsa was falsely tried in the court and after that he was imprisoned.
There he was given slow poison by the British, due to which Birsa died on 9 June 1900. The British tried to convey this message that his death was natural, because instead of Birsa's death, if the news of the murder had spread, it would have been impossible to stop the anger of the tribals.
Major tribal communities of Rajasthan :-
Meena / Mina :-
Meena tribe is the largest and most educated tribe of the state on the basis of population, whose original place has been in the districts of Jaipur, Dausa, Sawai Madhopur etc.
Meena literally means 'fish' or 'fish'.
Meena's sacred emblem is "soft fish".
Meena considers himself a descendant of the Pisces God 'Masyavatar'.
Historian Colonel James Tod has considered the original residence of the Meenas to be 'the Kali Khoh ranges extending from Ajmer to Agra'. According to the Cambridge History of India, the Meena is the tribe that has the blood of the pre-Dravidian group.
The Meena tribe in Rajasthan owned or possessed most of the Kshetras.
In 1207 AD, Kokil Dev defeated the Meenas at Amber and made his capital, but some evidence says that the Meenas gladly gave this area to Kokil Dev and this is the reason that whenever a new king was coronated in Jaipur, then First his coronation was done by the chieftain of Meena tribe with his blood.
Meena's book written by Jain sage Magar Sagar mentions 5200 gotras of Meenas, which are divided into 24 groups.
But mainly the Meenas in the state are divided into two parts (Zamindar Meena and Chowkidar Meena).
The Meenas of the north-east of the state consider themselves to be of the upper class and the Meenas of the southern part of the lower class.
The sub-castes of Meenas are divided into two parts-
1. Zamindarmina:- In the princely period, he was famous for agricultural work.
2. Chowkidarmina :- Was famous for the watchmanship of the treasures of the kings. Because the Meena people used to be a trusted person of the princely states. The watchman Meena ties a red studded safa and holds a stick in his hand. Their women wear lac bangles from wrist to arm along with red colored lugdi, ghagra and kanchli.
Rebellion of Meenas :-
After the introduction of English interference in the administration of Rajasthani states, the British made efforts to weaken the Meena caste.
Started.
Seeing the courage and discipline of the Meenas, fear arose among the British. Superintendent of Meena Distik
Government units like Mer area etc. were formed to keep a check on the Meenas. Colonel Tod built the Todgarh army there.
Laid it.
In 1815, a military cantonment was established at Deoli for the Meenas of Khairad. expressed his displeasure with the new system
In 1851, the Meenas of the Jahajpur pargana of Udaipur state revolted against the British.
As a result of the reaction of collecting money from the public in the name of administrative reforms, the majority Meena community took the path of disturbance.
The rebellious Meenas not only plundered the revenue officials and moneylenders (Banis) but also raided the nearby British province of Ajmer-Merwara.
Mehta appointed Ajit Singh as the governor for the purpose of completing the difficult task of suppressing the rebel Meenas. He left with an army from Udaipur. Apart from these, two soldiers of Bhim Paltan and Ekling Paltan
Along with the guns were added to this army. About 57 soldiers of the state army were killed in this operation.
Agent to Governor General in Rajputan in December, 1854, Political Agent of Mewar and Political Agent of Hadoti
Jointly reached Jahazpur with the army and stayed for a month at Jahazpur and Etoda. By the end of January, 1855, Meena was compelled to surrender to this army.
In February, 1855, a military cantonment was established at Deoli, situated on the borders of Jaipur, Ajmer, Bundi and Mewar, with the aim of facing the Meenas in future.
Police stations were also established around the cantonment to keep a regular watch on the Meens. Thus the rebellion of the Meenas could be suppressed.
From 1857 to 1860, the 40th Deoli was known as Regiment or 'Meena Battalion'. their place in 1921
But Meena Corpus was established. Again in January 1860, the Meenas of Jahazpur revolted.
On January 29, 1860, Maharana sent an army from Jahazpur under the leadership of Chand Singh. A large number of Meenas were taken prisoner and 6 people were shot down by cannon.
By the Criminal Caste Act of 1871 AD, the registration of all the people of the Meena caste was made mandatory. License for them to register their presence in the police stations on time and move around.
was necessary to obtain.
Violation of these rules will be punished with imprisonment of three years and Rs. Had to pay a fine. These rules were also applicable to boys and women. Thus the Meena rebellion of Jahazpur was finally controlled.
Meena Andolan (Ed. 1924-1952) :-
The number of Meenas was more in the Jaipur-Alwar region. In 1924, the Government of India enacted the 'Criminal Tribes Act' and
Jaipur State Jarayam Profession Act-1930 (Dadri Act) was implemented.
Under these laws, all Meena men and women
He was restricted to attend the police station daily. The 'criminal caste act' of 1924 AD was opposed by the enlightened people of Meena society.
Therefore, Chhoturam, Laxminarayan Jharwal, Mahadevram, Jawahar Ram, etc. Meenas formed the 'Meena Caste Reform Poll Committee'. In 1933 AD 'Meena Regional Sabha' was established. This assembly provided the Jarayam profession from the state of Jaipur.
demanded the repeal of the law.
In 1942 AD, the session of 'All India Meena Regional Mahasabha' was held in Delhi.
In which Bhanwarlal, Birdhichand and Suthalal Meena participated from Jaipur. Criminal Caste Act in this conference
was opposed and a call was made to remove the prevalent evils in the Meena society.
In 1944 AD, Muni Magansagar wrote the Meena Puran and made the Meena caste realize its ancient glory. In April 1944, a conference was held in Neemkathana area under the chairmanship of Jain Muni Magansagarji and 'Jaipur Rajya Meena Sudhar Samiti' was formed.
Bhil Tribe :-
Bhil tribe is the oldest and second major tribe of Rajasthan, this tribe lives in Udaipur (mostly), Sirohi districts.
The origin of the word Bhil is believed to be from the Greek word 'Bhilu'.
Which means 'bow'. The literal meaning of the word Bhil is 'one who shoots arrows'. Bhils consider themselves as the children of Mahadev Shiva.
The sacrifice and devotion of the Bhils is considered a unique example. That is why the royal symbol of Mewar which is located in Chittor fort has a picture of Rajput king on one side and Bhil king 'Poonja' on the other side.
Maharana Pratap himself had grown up in the tribes of the Bhils and had a special relationship with the tribals. Maharana Pratap spent most of his life with the Bhils, this is the reason why the Bhils fought against Akbar for Maharana Pratap, but kept Maharana Pratap safe.
In ancient times, the Bhil king himself used to do the coronation of Mewar Maharana with his own blood.
On the basis of clothes, Bhils are divided into two parts-
1. Langotia Bhil 2. Potida Bhil








Comments
Post a Comment