आंबागढ/आमागढ़ दुर्ग जयपुर राजस्थान aambagarh fort Jaipur Rajasthan
अंबागढ़/आमागढ़ दुर्ग (जयपुर, राजस्थान) आदिवासीयों (मीणा जनजाति की प्राचीन धरोहर) मुख्य प्रवेश द्वार अंबागढ़/आमागढ़ दुर्ग जयपुर के उत्तर में स्थित गलता की पहाड़ियों पर पुराने घाट के नाके पर स्थित है गलता की पहाड़ियों को रोचक बनाने का श्रैय ग़ालिब ऋषि को जाता है जो कि मीणा जनजाति से थे। उन्हीं के नाम पर इन पहाड़ीयों का नाम "गलता की पहाड़ी " पडा । अंबागढ़ दुर्ग का निर्माण बडगोती मीणा राजा ने सैनिक दृष्टि से करवाया था। क्योंकि अरावली के पहाडी एवं मैदानी क्षैत्रो में जनजाति जीवन निवास करता था एवं आंवागढ दुर्ग उसी अरावली श्रेणी पर बना हुआ है एवं प्राचीन जयपुर क्षैत्र व आसपास के क्षैत्रो में मूल रूप से मीणा जनजाति का शासन था इसलिए बाहरी आक्रमणकारियों का सामना करने के अंबागढ़ दुर्ग महत्वपूर्ण सैन्य दुर्ग था पानी की बाबडी भले ही वर्तमान में यह दुर्ग जर्जर हालत में है परन्तु मीणा जनजाति आज भी इसे आदिवासीयों की अमूल्य धरोहर के रूप में देखती है आज भी किले के अन्दर एक बड़ा जलाशय एवं कुछ सैनिक बंकर (कक्ष) बने हुए जो इस बात को प्रमाणित करता ह...