उदयपुर, राजस्थान Udaipur, Rajasthan द सिटी ऑफ लेक(झीलों की नगरी) के पर्यटन स्थल tourist places
उदयपुर, राजस्थान Udaipur, Rajasthan द सिटी ऑफ लेक(झीलों की नगरी) के पर्यटन स्थल झीलों की नगरी के रूप में प्रतिष्ठित उदयपुर, मेवाड़ के राणा लाखा के शासन काल में निर्मित पिछौला झील के तट पर स्थित है यह शहर अरावली पर्वत श्रैणी की पहाड़ियों से घिरा हुआ है तथा हर तरफ हरी भरी वादियों से घिरा है जिनके बीच मनमोहक झीलें पर्यटकों का मन मोह लेती है । यहां का दृश्य देखने लायक होता है इस लिए प्रतिवर्ष देशी विदेशी पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आते हैं तथा अपने साथ लेक सिटी की यादें ले जाते है । उदयपुर ना सिर्फ प्राकृतिक रूप से बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी उतना ही महत्वपूर्ण है यहां स्थित ऐतिहासिक धरोहर भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। तथा यहां की कला संस्कृति और यहां का राजस्थानी भोजन भी बहुत प्रसिद्ध है । यही कारण है कि उदयपुर को "पूर्व का वेनिस" भी कहा जाता है । यहां पर्यटकों को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील जयसमंद झील भी स्थित है जो भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। स्वतंत्रता से पूर्व मेवाड़ की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित इस ऐतिहासिक नगर की स्थापना मेवाड़ क...