माउन्ट आबू , सिरोही, राजस्थान Mount Abu , Sirohi , Rajasthan
माउन्ट आबू , सिरोही, राजस्थान माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है । जो कि अरावली पर्वत श्रंखला के सर्वाधिक ऊंचे पठार पर स्थित है माउन्ट आबू अपनी ठंडी और शांत वातावरण के लिए राजस्थान के पर्यटकों की पहली पसंद हैं माउंट आबू के पठार से देखने पर यहां के पहाड़ों एवं मैदानी क्षेत्रों की हरियाली पर्यटकों का मन मोह लेती है एवं यहां के अन्य पर्यटक स्थल भी पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं माउन्ट आबू में अवस्थित ऐतिहासिक दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील नौकायान के लिए , सनसेट पॉइंट, एवं हनीमून पॉइंट लोकप्रिय है यही कारण है कि यह राज्य का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। माउन्ट आबू के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटक स्थल:- ✓ नक्की झील :- यह राजस्थान की सबसे ऊंचाई पर अवस्थित झील है। यह झील आबू पर्वत की सबसे मनमोहक झील है। कहा जाता है कि इस को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था इसीलिए इसका नाम नक्की झील पड़ा। जबकि ग्रामीणों की मान्यता है कि रसिया बालम नाम के व्यक्ति ने राजकुमारी से विवाह की शर्त पर इसे रातों-...