पांचना/पांचणा बांध नहर करौली राजस्थान panchana dam canal/panchana Nahar karuli Rajasthan
पांचना बांध ,पांचना नहर राजस्थान के करौली जिला के गुड़ला गाँव में स्थित पांचना बांध मिट्टी से निर्मित बांध है पांच नदियों (भैसाबर,भद्रावती ,अटा,मांची,और बरखेड़ा नदी ) के संगम पर बने होने के कारण इस बांध का नाम पांचना पड़ा। पांचना मिट्टी से बना राज्य का सबसे बड़ा बांध है। इसे अमेरिका के आर्थिक संयोग से बनाया गया है पांचना बांध से करौली , सवाईमाधोपुर के मांड क्षैत्र और भरतपुर के बयाना क्षैत्र के आसपास के गांवों में जलापूर्ति होती हैं पांचना बांध का निर्माण मांड क्षैत्र के जलसंकट को दूर करने और वहां के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए किया गया था क्योंकि अरसों से मांड में जलसंकट बना हुआ था जलस्तर इस तरह प्रभावित था कि जमीनी फ्लोराइड युक्त पानी क्षैत्र के लोगों और कृषि के लिए उपयोग करना पड़ता था इसलिए वर्ष 1980के आसपास (अनुमानित वर्ष1978) में गुडला गांव में पांच नदियों के संगम पर अमेरिका के आर्थिक सहयोग प्राप्त करके इसका निर्माण हुआ तथा लगभग 10बर्षो के निर्माणकाल के पश्चात नहरों के माध्यम से लगभग 1990के आस...